फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparations to give jobs to 10 thousand youth in Haryana, preparation to declare results

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 10 हजार युवाओं को नाैकरी देने की तैयारी, परिणाम घोषित करने की तैयारी

विज्ञापन
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 30 जून तक परिणाम घोषित कर सकता है
विज्ञापन

- तीन दिन पहले भी आयोग के चेयरमैन से सैकड़ों युवाओं ने की थी मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करीब 10 हजार युवाओं को नाैकरी देने की तैयारी में है। आयोग से लंबे समय से परिणाम घोषित करने की मांग हो रही है। इस संबंध में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा आयोग के चेयरमैन से भी मिल चुके हैं। अब आयोग 30 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से 10 जून को सैकड़ों युवाओं ने मुलाकात की थी और उन्होंने जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था। गोहाना के आकाश और रितिक ने बताया कि 7596 पदों के लिए डी-ग्रुप के लिए केवल परिणाम घोषित होना शेष है, बाकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। परिणाम घोषित हो जाए तो युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। तीन जून को युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका परिणाम घोषित करने की मांग की थी। बहादुरगढ़ के आकाश कुमार ने बताया कि स्टेनो के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप सी के परिणाम घोषित होने का भी आश्वासन मिला है। तीन जून को चेयरमैन से मुलाकात हुई थी। इन पदों की संख्या करीब 11500 है। इसी तरह से 2024 में हरियाणा पुलिस के लिए फाॅर्म भरे गए थे। पुलिस के 5600 पदों के अलावा ड्राफ्टमैन आदि पदों की भर्तियां भी रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed