फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparations for Rajya Sabha elections IAS Pankaj Agarwal appointed returning officer

Haryana: राज्यसभा चुनाव की तैयारी शुरू, आईएएस पंकज अग्रवाल को बनाया गया रिटर्निंग आफिसर

Thu, 26 Feb 2026 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

हरियाणा के आईएएस पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वहीं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सेक्रेटरी गौरव गोयल को दी गई है।

विज्ञापन
Preparations for Rajya Sabha elections IAS Pankaj Agarwal appointed returning officer
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय चुनाव आयोग ने इस संबंध में वीरवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में हरियाणा के आईएएस पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वहीं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सेक्रेटरी गौरव गोयल को दी गई है। राज्यसभा के लिए नामांकन 5 पांच मार्च तक होगा।
विज्ञापन


हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे। हरियाणा से किरण चौधरी व रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। फिलहाल दोनों सीटें भाजपा के पास हैं लेकिन विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाने की संभावना है। 
विज्ञापन

जीत के लिए चाहिए 31 वोट, कांग्रेस के पास पर्याप्त आंकड़ा

राज्यसभा चुनाव के लिए विधायकों की संख्या और राज्यसभा की सीटों की संख्या के आधार पर राज्यसभा वोटों की संख्या तय की जाती है। इस चुनाव के लिए कुल विधायकों की संख्या x100/(राज्यसभा की सीटें+1)= +1 फार्मूला लागू होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। हर विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसे उदाहरण से समझते हैं। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। सबसे पहले कुल विधायकों को 100 से गुणा करते हैं, जो 9000 बनती है। 


कुल सीटों में एक जोड़ते हैं तो संख्या तीन बनती है। अब 9000 में तीन से भाग देते हैं तो 3000 आता है। इसमें एक और जोड़ेंगे। यानी 3001 जोड़ बनता है। यानी किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 31 विधायकों का समर्थन (31 × 100 = 3100) जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed