फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Portal launched for school sports; player registration mandatory by the 31st.

Chandigarh-Haryana News: स्कूल खेलों के लिए पोर्टल शुरू, 31 तक खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
- स्कूल खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने स्कूल खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खेलों में भाग लेने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का 31 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए।

विभाग के अनुसार नया पोर्टल राज्यभर के खिलाड़ियों का एकीकृत और पारदर्शी रिकॉर्ड तैयार करेगा। इसमें विद्यार्थी का खेल, आयु वर्ग, प्रतियोगिता श्रेणी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे भविष्य में खिलाड़ियों का सत्यापन, चयन और प्रतियोगिताओं का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था से कागजी प्रक्रिया में काफी कमी आएगी। साथ ही रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और गलत जानकारी दर्ज होने की संभावना भी कम होगी। विभाग का मानना है कि इससे स्कूल खेलों के संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और खिलाड़ियों का डाटा एक जगह उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को पोर्टल के लिए अलग से आईडी बनाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी मौजूदा एमआईएस आईडी और पासवर्ड से ही लॉगिन कर विद्यार्थियों का पंजीकरण कर सकेंगे। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने हेल्पडेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जहां कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed