फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PM Modi to visit Kurukshetra on 25th to mark 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur

Chandigarh-Haryana News: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर 25 को कुरुक्षेत्र आएंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में 350वें शहीदी दिवस के समापन कार्यक्रम का होगा आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे। वे कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मोदी के दौरे और अन्य कार्यक्रमों की लेकर तैयारियां के लिए पत्र भी जारी किया गया है। पीएम मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान हरियाणा को कई सौगातें दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर पीएम मोदी को 17 अक्तूबर को सोनीपत में आना था लेकिन अचानक से यह दौरा रद्द हो गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलान किया था कि वह दोबारा से पीएम मोदी का कार्यक्रम ले रहे हैं। अब मोदी के कार्यक्रम पर मुहर लग गई है। हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर पूरे हरियाणा में एक नवंबर से 25 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम की एक नवंबर से रक्तदान शिविर से शुरुआत होगी जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। वहीं पांच नवंबर को 1984 के सिख दंगों में मारे गए 121 लोगों के परिजनों को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। तीन नवंबर को गुरु तेग बहादुर के जीवन से संबंधित स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता करवाई जाएगी। शहीदी दिवस पर चार यात्राएं निकालेगी। ये यात्राएं गुरु तेग बहादुर के शांति, त्याग और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए हरियाणा के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेंगी। यात्राएं आठ नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed