फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PGT Computer Science questions came from outside the syllabus

Chandigarh-Haryana News: पाठ्यक्रम के बाहर से आए पीजीटी कंप्यूटर साइंस के सवाल

विज्ञापन
- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रविवार को आयोजित कीं तीन बड़ी परीक्षाएं
विज्ञापन

- शाम के सत्र में आयोजित पीजीटी कंप्यूटर साइंस के परीक्षा बोले-कैसे होंगे पास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न-पत्र तैयार करने का आरोप लगाया है। परीक्षार्थियों का कहना है कि जब पाठ्यक्रम से बाहर से सवाल पूछे जाएंगे तो परीक्षा में उत्तीर्ण कैसे होंगे। कुछ परीथार्थियों ने इसको लेकर जल्द ही ऑनलाइन या फिर दूसरे माध्यम से आयोग तक शिकायत पहुंचाने की बात कही है।
रविवार को पंचकूला के 47 परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्र में परीक्षाएं आयोजित हुईं। शाम के सत्र में कंप्यूटर साइंस के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल पलवल के रणबीर सहरावत और कैथल के रवि यादव ने बताया कि परीक्षा में 15 प्रश्न थे। ये प्रश्न कम से कम चार-चार पेज में लिखने थे और प्रश्न-पत्र पाठ्यक्रम के बाहर से था। जब आवेदन किया था, उसके बाद आयोग ने वेबसाइट पर जो सिलेबस अपलोड किया था, उसके अनुसार तो नाममात्र के ही प्रश्न परीक्षा में पूछे गए।
विज्ञापन

भिवानी के रवि यादव ने बताया कि वह दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय में तैनात हैं। पीजीटी की परीक्षा में वह भी शामिल रहे हैं। रवि के मुताबिक 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के प्रश्न 10वीं-12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में से शामिल होते हैं, लेकिन प्रश्न पत्र में इस श्रेणी के केवल 30 प्रतिशत ही प्रश्न आए। शेष 30 प्रतिशत प्रश्न बी-टेक स्तर के पाठ्यक्रम से होते हैं, जबकि 70 प्रतिशत प्रश्न इसी स्तर के रहे। इस कारण से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


4000 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे
आयोग के मुताबिक रविवार को सुबह के सत्र में पंचकूला के 15 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर साइंस के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह के सत्र में स्क्रीनिंग टेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में करीब 2200 ने परीक्षा दी, जबकि 1500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं, शाम के सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कंप्यूटर साइंस के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और फिजिकल एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) के लिए परीक्षा आयोजित हुई। पंचकूला के 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में 5600 परीक्षार्थी शामिल रहे, जबकि 2500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस तरह से करीब 7800 में से करीब 4000 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

---------------

रविवार को आयोजित परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कराईं गईं। परीक्षा के दाैरान पाठ्यक्रम को लेकर हमारे संज्ञान में शिकायतें नहीं आईं हैं।
मुकेश आहूजा, सचिव, हरियाणा लोक सेवा आयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed