{"_id":"6a3bac112851b076e00f4102","slug":"para-powerlifting-championship-medalists-to-be-felicitated-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का होगा सम्मान, मंत्री आरती राव ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का होगा सम्मान, मंत्री आरती राव ने दी जानकारी
Wed, 24 Jun 2026 03:36 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:36 PM IST
सार
मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले सभी पैरा खिलाड़ियों के लंबित कैश अवॉर्ड जल्द जारी करवाने के लिए खेल मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की बैठक में मंत्री आरती राव
- फोटो : संवाद
विस्तार
जनवरी 2026 में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही एक विशेष समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने यह जानकारी दीl
मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में एसोसिएशन का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद नई गवर्निंग बॉडी के गठन के लिए चुनाव कराने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सितंबर 2026 में हरियाणा राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।
मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले सभी पैरा खिलाड़ियों के लंबित कैश अवॉर्ड जल्द जारी करवाने के लिए खेल मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार चैंपियन बन रहा है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
बैठक में महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा ने वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित विभिन्न पैरा खेल प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश के प्रदर्शन का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।