फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pankaj Aggarwal appointed in-charge of Sonipat district

Chandigarh-Haryana News: पंकज अग्रवाल को सोनीपत जिले का प्रभारी नियुक्त किया

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त सोनीपत जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रभारी अधिकारी को हर तिमाही अपनी रिपोर्ट मॉनिटरिंग व कोऑर्डिनेशन सेल को भेजनी होगी जिसमें 25 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति, अपराधों व जघन्य अपराधों की स्थिति, सतर्कता संबंधी मामले, सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं की डिलीवरी व्यवस्था व स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा शामिल होगी। इसके अतिरिक्त वे सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संवाद करेंगे और समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed