फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Organizations warn they will disrupt sanitation and block Chandigarh, Y Puran Kumar suicide case, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: संगठनों की चेतावनी सफाई व्यवस्था करेंगे ठप, चंडीगढ़ करेंगे जाम

विज्ञापन
- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने कहा- एससी आयोग के चेयरमैन ने कहा परिवार को दिलाएंगे न्याय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या प्रकरण में दलित संगठनों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों में रोष है। सभी संगठनों ने मांग की जिनके एफआईआर में नाम दर्ज हैं उनकी गिरफ्तारी कर पद से हटाए जाएं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना भी पहुंचे। उन्होंने आईएएस अमनीत पी कुमार से वार्ता की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी न्यायिक शक्तियों के उपयोग के लिए कहा। कहा, मामले का गंभीरता के साथ संज्ञान लें। परिवार के सदस्य और संगठनों के प्रतिनिधि इस बात से असंतुष्ट थे कि डीजीपी और रोहतक के एसपी को अभी तक पदों से नहीं हटाया है। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने भी इस बीच पहुंच गए। चंडीगढ़ के प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के अलावा चंडीगढ़ एसपी कंवरदीप काैर भी पहुंची। रात तक करीब 7.45 बजे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि मैं परिवार के दुख को बांटने आया हूं और परिवार को पूरा न्याय मिलेगा यह सभी को बताने आया हूं।

------------

दलित संगठनों ने की 31 सदस्यीय कमेटी गठित, कई राज्यों से आएंगे 500-500 पदाधिकारी
दलित संगठनों ने आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर बैठक की। देर रात 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से 5-5 कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ 500-500 पदाधिकारी लाने का निर्णय हुआ है। दलित संगठनों के पदाधिकारी कर्मवीर सिंह, गुरमिल आदि ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे सेक्टर-24 स्थित के निकट वार्ता करेंगे। यदि सरकार ने शनिवार की सुबह 10 बजे तक जिन अधिकारियों पर आरोप हैं कि उन्हें पदों से नहीं हटाया और गिरफ्तार नहीं किया तो स्थाई रूप से दरी बिछाकर धरना शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भी कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


--------------

आरपीआई की चेतावनी सफाई व्यवस्था करेंगे ठप चंडीगढ़ भी करेंगे जाम
दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी(अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडलू ने दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वाई पूरन कुमार का समाज के लिए त्याग बेकार नहीं जाएगा। समाज का प्रत्येक व्यक्ति उनके साथ है। यह भी चेतावनी दी है कि शनिवार तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सफाई व्यवस्था ठप करेंगे और चंडीगढ़ भी जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed