फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Opportunity to apply till 16th for 400 posts in UAE

Chandigarh-Haryana News: यूएई में 400 पदों के लिए 16 तक आवेदन का माैका

विज्ञापन
- सिविल हेल्पर, राज मिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर व स्टील फिक्सर के 100-100 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में नाैकरी के लिए युवा आवेदन कर सकेंगे। यूएई में सिविल हेल्पर, राजमिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर और स्टील फिक्सर के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 40 वर्ष तक की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद साक्षात्कार के माध्यम से नाैकरी मिलेगी। चारों श्रेणियों के 100-100 पदों यानी कुल 400 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
सिविल हेल्पर के 100 पदों के लिए एक वर्ष का काॅन्ट्रैक्ट होगा और आवेदन के लिए 2 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए। नाैकरी मिलने की स्थिति में 31,233 रुपये मासिक वेतन (भारतीय मुद्रा के अनुसार) मिलेगा। राजमिस्त्री पदों के लिए 2 वर्ष का काॅन्ट्रैक्ट होगा और कार्य का अनुभव कम से कम 1 वर्ष का होना चाहिए। इस पद पर चयनित होने पर प्रतिमाह 37,475 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। शटरिंग कारपेंटर के 100 पदों के लिए 2 वर्ष का काॅन्ट्रैक्ट होगा और आवेदन के लिए 1 वर्ष के कार्य का अनुभव अनिवार्य है। चयनित लोगों को प्रतिमाह 34,556 रुपये वेतन मिलेगा। स्टील फिक्सर के 100 पदों के लिए 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयनित लोगों को 2 वर्ष के काॅन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा और प्रति माह 34,356 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा चयनित होने वालों को कार्यस्थल पर परिवहन, चिकित्सा, निशुल्क आवास, ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा। वेतन के साथ अवकाश, वार्षिक चिकित्सा सुविधा, निशुल्क भोजन या भोजन भत्ता भी मिलेगा। साप्ताहिक अवकाश, जीवन बीमा का भी लाभ मिलेगा हालांकि जो भी आवेदक चयनित होंगे उन्हें स्वयं के खर्चे पर वीजा दिया जाएगा। दूसरी ओर इस्रायल में नर्सिंग के 5000 पदों पर आवेदन के लिए 30 नवंबर तक पहले ही तिथि बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन


-----------------

इंजीनियर के नाै पदों के लिए मांगे आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से पंचकूला में निजी कंपनी में इंजीनियरों के 9 पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन मांगे हैं। क्वालिटी इंजीनियर के 4 पदों के लिए 13 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। प्रोडक्शन इंजीनियर के 4 पदों के लिए 12 नवंबर तक आवेदन का माैका है। इसी तरह से इंजीनियर इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक के 1 पद के लिए 10 नवंबर तक आवेदन करना होगा। सभी पदों के लिए बीटेक, आईटीआई या इंजीनिरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed