फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Open prayer in schools is now prohibited; ventilation through windows, ventilators and skylights must be restricted.

Chandigarh-Haryana News: स्कूलों में अब खुले में प्रार्थना बंद, खिड़कियों, झरोखों व रोशनदानों से हवा की आवाजाही रोके

विज्ञापन
- ठंड से स्कूली छात्रों को बचाने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी
विज्ञापन


चंडीगढ़। ठंड बढ़ने के कारण सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना अब खुले स्थान पर नहीं होगी। इसके अतिरिक्त ठंडी हवाओं को अंदर आने से रोकने के लिए स्कूलों की खिड़कियों, झरोखों और रोशनदानों को भी बंद करवाने के निर्देश है। शिक्षा निदेशालय ने ठंड से बच्चों को बचाने की सहूलियत को देखते हुए सभी जिला और मौलिक शिक्षा अधिकारियों के निर्देश जारी किए है।

निर्देशों में साफ कहा है कि कक्षाएं भी बरामदे में न लगाई जाए। साथ ही ठंड का सीजन समाप्त होने तक मिड डे मिल के साथ गुनगुना पानी ही बच्चों को दें। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाता है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि इस दौरान निदेशालय के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्रधानाचार्य, स्कूल के मुखिया पर विभागीय कार्यवाही भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed