फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now the amount will come into the account only after the work is completed.

Chandigarh-Haryana News: अब काम पूरा होने पर ही खाते में आएगी रकम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा की पंचायतों में रूरल डेवलपमेंट फंड (एचआरडीएफ) के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले विकास कार्य कराने के साथ ही पूरी ग्रांट पंचायतों के खाते में मुख्यालय स्तर से भेज दी जाती थी। अब यह पूरा फंड विकास कार्य पूरा होने के बाद ही खाते में आएगी।

हरियाणा ग्रामीण विकास (निधि प्रशासन बोर्ड) पंचायत भवन चंडीगढ़ की तरफ से बदलाव से संबंधित पत्र जारी किया गया है। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने इस प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायतों में विकास कार्य के लिए लंबी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


हरियाणा रूरल डेवलमेंट के प्रबंध निदेशक की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भुगतान तीन चरणों में जारी होगा। पहले चरण में कार्य शुरू होने के बाद जियो टैगिंग वाले फोटो मुख्यालय भेजने होंगे। 50 प्रतिशत काम होने पर भुगतान होगा। पूरा कार्य होने के बाद मुख्यालय को ब्योरा भेजने के साथ ही जियो टैगिंग वाला फोटो भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागीय अधिकारियों के सत्यापन के बाद कार्य कराने वाली एजेंसी या ठेकेदारों को बिलों का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह से कार्य शुरू करने से पहले मुख्यालय के पास एस्टीमेट बनाकर भेजना होगा और बाद में मुख्यालय की मंजूरी के बाद ही कार्य कराने की अनुमति मिलेगी। 21 लाख रुपये के सभी एस्टीमेट का सत्यापन मुख्य अभियंता राकेश गोयल करेंगे।


हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के राज्य प्रधान रणबीर समैण ने इस पूरी प्रक्रिया को लंबी और विकास कार्यों के लिए बड़ी बाधा बताया। यह भी कहा कि पारदर्शिता अपनी जगह है, लेकिन इस तरह से मुख्यालय स्तर तक छोटे कार्यों की भी अनुमति मिलेगी तो इससे विकास कार्य कराने में देरी होगी। यह भी मांगी है कि सरकार को इस प्रक्रिया को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed