{"_id":"68619034e3fde724430216cc","slug":"nodal-officer-appointed-for-online-transfer-policy-in-education-department-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-749478-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिक्षा विभाग में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के लिए एचसीएस संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग ने जारी किया है।
संजीव कुमार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से रेशनेलाइजेशन (युक्तीकरण) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण मुहिम के तहत तबादले शुरू होने हैं।
प्रदेशभर में 2 वर्षों से शिक्षकों की तबादला मुहिम नहीं चली है। इस शैक्षणिक सत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार शिक्षकों की तबादला मुहिम चलाई जाए। यह शिक्षकों और बच्चों दोनों के हक में रहेगा। इसी आदेश के बाद विभाग ने 22 जिलों में शिक्षकों के रेशनेलाइजेशन (युक्तीकरण) को लेकर पांच कमेटियां गठित कर प्रक्रिया पूरी कर ली है।