फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Municipal employees will be on strike on May 20.

Chandigarh-Haryana News: निकाय कर्मचारी 20 मई को हड़ताल पर रहेंगे

विज्ञापन
Municipal employees will be on strike on May 20.
पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त - फोटो : पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री।
चंडीगढ़। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। मंगलवार को पत्रकारवार्ता कर कर्मचारी संघ ने आगामी रणनीति का खुलासा किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 20 मई को एप के माध्यम से कर्मचारियों की लगने वाली उपस्थिति के विरोध में हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को सुविधाएं देने में विफल रही है। अब मोबाइल एप के माध्यम से निकाय कर्मचारियों की उपस्थिति लगवाने का कार्य हो रहा है। यह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सीवरेज लाइन की सफाई के दाैरान प्रदेशभर में कर्मचारियों की माैत हो रही है। दमकल कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हो सकी। कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया जा रहा है। 20 मई को हड़ताल वाले दिन निकाय कर्मचारी सफाई व दूसरे कार्य ठप रखेंगे। संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा, उप प्रधान व हरियाणा अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, अग्निशमन विभाग के प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि प्रदेशभर में कर्मचारी 16 मई को क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed