फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   MPHWs to protest on 26th if their demands are not met.

Chandigarh-Haryana News: मांगें पूरी न होने पर एमपीएचडब्ल्यू 26 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
25 अक्तूबर को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का किया जाएगा बहिष्कार
विज्ञापन

चंडीगढ़। लंबित मांगों के पूरा न होने पर प्रदेश बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) वर्ग स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लामबंद हो गया है। एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला और महासचिव सहदेव आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत बहुउद्देश्यीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों से संबंधित जायज मांगों के समाधान के लिए पिछले कई वर्षो से एसोसिएशन संघर्ष कर रही है और सैकड़ों बार पत्राचार कर चुकी है।
बीते महीने निदेशक से इस विषय पर वार्तालाप भी हुई थी मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इससे प्रदेश भर के बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों में रोष है। इससे परेशान होकर अब छह नवंबर को एसोसिएशन सभी जिलों के सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करेगी और ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि उसके बाद भी सरकार या अधिकारी नहीं जागे तो आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर जो प्रतिकूल असर पड़ेगा उसकी सीधी जिम्मेदारी आला अधिकारियों व सरकार की होगी। महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने बताया बिना कोई संसाधन उपलब्ध करवाए व प्रशिक्षित कर्मचारी की नियुक्ति के बिना बहुउद्देश्यीय वर्ग के कर्मचारियों पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में तनाव है। इसके विरोध में 25 अक्तूबर को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का बहिष्कार पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed