Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Monsoon departs from half of Haryana maximum temperature rises by two degrees in five days

Haryana Weather: आधे हरियाणा से मानसून विदा, पांच दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

Wed, 24 Sep 2025 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 10:48 AM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मानसून के जाने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। एक दो दिन में मानसून पूरी तरह से हरियाणा से विदा हो जाएगा। हालांकि अगले सात दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Monsoon departs from half of Haryana maximum temperature rises by two degrees in five days
बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की विदाई के बीच हरियाणा में तापमान बढ़ने लगा है। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री दर्ज किया गया है। पांच दिन पहले तक दिन व रात का तापमान सामान्य चल रहा था। 

विज्ञापन


मंगलवार को सबसे अधिक तापमान हिसार का 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का सबसे अधिक तापमान नूंह का 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 सितंबर तक फिलहाल मौसम गर्म रहेगा। उधर, मानसून वापसी की रेखा रेवाड़ी व जींद तक आ गई है। यानी आधे हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है। 
विज्ञापन


हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्विद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से उत्तर पश्चिमी खुश्क हवाएं चल रही हैं, जिससे 25 सितंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इससे दिन का तापमान बढ़ेगा। कुछ इलाकों में हलके बादल भी छाएंगे, मगर बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मानसून के जाने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। एक दो दिन में मानसून पूरी तरह से हरियाणा से विदा हो जाएगा। हालांकि अगले सात दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed