{"_id":"6a85bce4b65d8999a402be58","slug":"mobile-app-to-be-launched-for-the-kharif-season-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1100422-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: खरीफ सीजन के लिए मोबाइल एप होगा लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: खरीफ सीजन के लिए मोबाइल एप होगा लॉन्च
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार खरीफ-2026 सीजन के लिए एक नया मोबाइल एप लॉन्च करने जा रही है। यह एप किसानों को घर बैठे शिकायत दर्ज करने, गेट पास बनवाने, स्लॉट बुक करने और भुगतान का ब्योरा प्राप्त करने की सुविधा देगा। खरीफ सीजन-2025 में हुए धान घोटाले जैसी अनियमितताओं को रोकने और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने यह पहल की है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, सरकार ने पिछले साल के धान घोटाले से सबक लेते हुए इस डिजिटल समाधान पर काम शुरू किया है। नए ऐप के माध्यम से किसान अपनी उपज बेचने के लिए घर से ही मोबाइल के माध्यम से गेटपास बनवा सकेंगे। एप पर ही वे अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसान अपनी फसल के भुगतान की ट्रैकिंग कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने बताया कि मोबाइल एप लॉन्च करने का यही उद्देश्य है कि किसानों को कोई परेशानी न हो और व्यवस्था पारदर्शी बने।