फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   MLA Maman Khan approached the High Court citing threat to his life.

Chandigarh-Haryana News: जान को खतरे का हवाला देते हुए विधायक मामन खान हाईकोर्ट पहुंचे

विज्ञापन
-केंद्र सरकार से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की याचिका में की गई है मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान ने अपनी जान को गंभीर और निरंतर खतरा बताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका में राज्य सरकार और केंद्र सरकार से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए, जेड या जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की अपील की गई है। हाईकोर्ट ने केंद्र व हरियाणा सरकार को 22 जनवरी तक जवाब दायर करने का आदेश दिया है।
मामन खान ने हाईकोर्ट को बताया कि वह एक संवेदनशील और सांप्रदायिक रूप से नाज़ुक क्षेत्र से आते हैं और सक्रिय राजनीतिक में हैं। उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और सरकार की नीतियों की आलोचना के कारण संगठित आपराधिक गिरोहों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। याची ने कुख्यात गैंगस्टरों लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के लोगोंं द्वारा निगरानी और संभावित हमले की आशंका जताई है। जनवरी 2025 में नूंह के पुलिस अधीक्षक द्वारा विधायक के निजी वाहन को बुलेटप्रूफ कराने की अनुमति दी गई थी जिसमें स्पष्ट रूप से गंभीर खतरे का उल्लेख किया गया था। याची ने कहा कि उसे उपलब्ध कराई गई सुरक्षा न तो पर्याप्त है और न ही नियमित रूप से तैनात रहती है। इससे उनकी और उनके परिवार की जान जोखिम में बनी हुई है।
विज्ञापन


मामन खान ने याचिका में आरोप लगाया है कि 3 नवंबर 2025 को उन्होंने मुख्यमंत्री और संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित रूप से सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया था लेकिन अब तक न तो उन अभ्यावेदनों पर कोई निर्णय लिया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed