फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Lado will get Lakshmi of Rs 2100 from today

Chandigarh-Haryana News: लाडो को आज से 2100 की लक्ष्मी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जारी करेंगे पहली किस्त, करीब पांच लाख महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी राशि
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा दिवस पर शनिवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की पहली किस्त जारी करके राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करीब पांच लाख महिलाओं की खाते यह राशि भेजेंगे। यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिनका आवेदन के बाद सत्यापन हो चुका है। सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में शनिवार को भी लाडो लक्ष्मी योजना का शिविर लगाएं और पात्र महिलाओं से आवेदन करवाएं। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। बाकी पात्र महिलाओं को अगले महीने से योजना का लाभ दिया जाएगा।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले लाडो लक्ष्मी योजना का एलान किया था। हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को इस योजना का एप लॉन्च किया था। पहले चरण में तीन शर्त पूरी करने वाली महिलाओं को योजना में शामिल किया गया है। शर्तों के मुताबिक परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये होनी चाहिए। आयु 23 साल या उससे अधिक और अविवाहित महिला या विवाहित आवेदिका का पति 15 साल से हरियाणा का मूल निवासी की शर्त पूरी करता हो। योजना का लाभ लेने के लिए एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में एक लाख 40 हजार वार्षिक आय की रहेगी शर्त

लाडो लक्ष्मी योजना विभिन्न चरणों में लागू होगी। दूसरे चरण में एक लाख 40 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को योजना में शामिल किया जाएगा। तीसरे चरण में एक लाख 80 हजार और चौथे चरण में तीन लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार दूसरे चरण की घोषणा 2026 के बजट सत्र में कर सकती है। हालांकि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी महिलाओं को 2100 रुपये देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



झारखंड में महिलाओं को मिलते हैं सबसे ज्यादा रुपये

महिलाओं व बहनों को वित्तीय सहायता देने के मामले में झारखंड हरियाणा से आगे है। झारखंड में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत लड़कियों व महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई योजना का लाभ 18 से 50 साल की महिलाओं को दिया जाता है। करीब 55 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। इसके लिए झारखंड सरकार ने करीब 16 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed