फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Lado Laxmi Yojana from today CM Nayab Singh Saini Panchkula

लाडो लक्ष्मी योजना लांच: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ, आठ हजार ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Thu, 25 Sep 2025 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 21 सौ रुपये महिलाओं को दिए जाने हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 22 लाख महिलाओं को, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana from today CM Nayab Singh Saini Panchkula
मंच पर पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप को लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


50 हजार महिलाओं ने एप डाउनलोड कर लिया है और आठ हजार ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। 

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड के बिना महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना एप का लाभ नहीं उठा सकेंगी महिलाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एप में छह चरणों में होगा रजिस्ट्रेशन

एप में पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए कुल छह चरण होंगे। छह चरण पूरे होने के बाद पात्र महिलाओं की आईडी बन जाएगी। एप डाउनलोड करते मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।
पहला चरण : पहले चरण में आवेदिका को पूरा विवरण भरना होगा। जिसमें बताना होगा कि वह विवाहित हैं या नहीं, निवासी कब से हैं, निवास प्रमाण पत्र, आधार का नंबर भरना होगा।
दूसरा चरण : दूसरे चरण में आवास का विवरण भरना होगा। इसमें बताना होगा कि खुद का आवास है या किराए पर रह रहे हैं। विवाह से पहले आवास का विवरण भी भरना होगा। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन व मीटर का मौजूदा विवरण भरना होगा।
तीसरा चरण : तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों की संख्या भरनी होगी। इसमें माता-पिता, सास ससुर और उनके आधार नंबर भी भरने होंगे। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भी जानकारी देनी होगी।

चौथा चरण : चौथे चरण में आय का विवरण देना होगा। इसमें ससुराल पक्ष के आय का विवरण देना होगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के वाहनों का ब्यौरा, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और किसके पास कौन सा वाहन है, उसकी भी जानकारी देनी होगी।
पांचवां चरण : पांचवें चरण में स्वयं के बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें पैन नंबर की भी जानकारी देनी होगी।
छठा चरण : छठे चरण में अब तक जो विवरण भरा गया था, उसकी जानकारी डिस्पले होगी और इसमें स्व घोषणा करनी होगी कि इसमें सभी जानकारियां सत्य और पूर्ण हैं। यदि इसमें कोई जानकारी झूठी और भ्रामक पाई जाती है तो इस योजना का लाभ पाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए और मेरे विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए। उसके बाद जमा करने वाला विकल्प चुनना होगा। इसके बाद ही आईडी बन जाएगी। जिसमें आवेदिका की आईडी, आवेदिका का नाम, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आय और आवेदन की स्थिति दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed