फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Khelo India: Haryana reached second place by winning 10 medals including 3 gold in one day.

खेलो इंडिया : एक दिन में 3 स्वर्ण सहित 10 पदक जीत हरियाणा दूसरा स्थान पर पहुंचा

विज्ञापन
Khelo India: Haryana reached second place by winning 10 medals including 3 gold in one day.
खेलो इंडिया में पदक विजेता पहलवानों के साथ कोच अश्वनी शर्मा व अन्य खेल अधिकारी। - फोटो : खेलों इंडिया में पदक विजेता पहलवानों के साथ कोच अश्वनी शर्मा व अन्य खेल अधिकारी(कोच)
कुश्ती में 8 पदक, वेटलिफ्टिंग व फेंसिंग में एक-एक कांस्य
विज्ञापन

चंडीगढ़। बिहार में चल रहे खेलो इंडिया में बुधवार को हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों ने कुश्ती में तीन स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य, वेटलिफ्टिंग में एक कांस्य और फेंसिंग में एक कांस्य पदक पदक जीते हैं। अब हरियाणा 33 स्वर्ण, 25 रजत और 44 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर 55 स्वर्ण सहित 147 पदक के साथ महाराष्ट्र काबिज है। खेलो इंडिया में पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सांगवान, कोच संजय लाठर और कोच अश्वनी शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अब वीरवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक के लिए प्रदेश के पहलवानों की टक्कर है। बुधवार को 69 किग्रा वर्ग में मनीषा रोहल, 71 किग्रा ग्रीको रोमन में विनीत, 53 किग्रा फ्रीस्टाइल में साहिल ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह 46 किग्रा में अन्नू, 51 किग्रा ग्रीको रोमन में राहुल ने रजत पदक जीता है। वहीं, 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में सुमित, 65 किग्रा में रोहित और 80 किग्रा में सिद्धांत गुलिया ने कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, 96 किग्रा वेटलिफ्टिंग में आदित्य और फेंसिंग में उज्जवल ने कांस्य पदक जीते हैं।



मुक्केबाजी में कुल 26 पदक
खेलो इंडिया में 11 से 14 मई तक मुक्केबाजी प्रतियोगिता थी। इस दौरान हरियाणा के मुक्केबाजों ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 14 कांस्य सहित 26 पदक जीतें हैं। इसी तरह फेंसिंग में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित 8 पदक जीतें हैं।
विज्ञापन








कुश्ती में अब तक पदक विजेता -
स्वर्ण पदक

1. हर्ष (51 किग्रा फ्रीस्टाइल)

2. अर्जुन रुहिल (92 किग्रा फ्रीस फ्रीस्टाइल)

3. रोविंद (65 किग्रा ग्रीको-रोमन)

4. नैना (49 किग्रा महिला कुश्ती)

5. मनीषा (69 किग्रा महिला कुश्ती)

6. विनित (71 किग्रा ग्रीको-रोमन)

7. साहिल (55 किग्रा फ्रीस्टाइल)



रजत पदक

1. सचिन (80 किग्रा फ्रीस्टाइल)

2. टीना पूनिया (61 किग्रा महिला कुश्ती)

3. अनुज (65 किग्रा ग्रीको-रोमन)

4. अन्नू (46 किग्रा महिला कुश्ती)

5. राहुल (51 किग्रा ग्रीको-रोमन)



कांस्य पदक

1. रोहित (65 किग्रा फ्रीस्टाइल)

2. सुमित (65 किग्रा फ्रीस्टाइल)

3. सिद्धांत गुलिया (80 किग्रा फ्रीस्टाइल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed