{"_id":"68ce99de507bec57850f6eee","slug":"kharif-crop-procurement-to-begin-in-haryana-from-september-22-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत: इस दिन से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीदारी, सीएम सैनी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत: इस दिन से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीदारी, सीएम सैनी ने की घोषणा
Sat, 20 Sep 2025 05:42 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:42 PM IST
सार
सैनी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा में खरीफ की फसलों की खरीदारी शुरू होने वाली है जिसकी घोषणा शनिवार को सीएम सैनी ने कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सीएम सैनी
- फोटो : CMO Haryana X
विस्तार
हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के तहत फसलों की सरकारी खरीद को 22 सितंबर से शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को किया। इस फैसले से राज्य के लाखों किसानों को राहत मिली है जिन्होंने अपने खेतों में धान , बाजरा, ज्वार और अन्य खरीफ फसलों को बोया है।
विज्ञापन
22 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी
खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार ने 22 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बता दें कि हाल ही में राज्य में विभिन्न किसानों के संगठनों ने खरीफ की फसलों की खरीद के लिए सांकेतिक धरना किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कल सीएम सैनी का हिसार दौरा: कृषि मेले में करेंगे शिरकत, प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन