{"_id":"68ec0d9b45a1548cb9078046","slug":"kharge-said-social-prejudices-took-the-life-of-an-honest-officer-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-843692-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: खरगे ने लिखा पत्र- सामाजिक पूर्वाग्रहों ने एक ईमानदार अफसर की जान ले ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: खरगे ने लिखा पत्र- सामाजिक पूर्वाग्रहों ने एक ईमानदार अफसर की जान ले ली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएएस अमनीत पी कुमार को पत्र लिखकर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा कि यह घटना न केवल पीड़ादायक है बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की भावना पर भी गहरा प्रश्नचिह्न है।
खरगे ने लिखा कि आपके पति ने सामाजिक पूर्वाग्रहों और विसंगतियों से जूझते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त की यह जानकर मैं अत्यंत व्यथित हूं। हमारे देश में जब हम चांद पर झंडा गाड़ने पर गर्व कर रहे हैं तब भी समाज में समानता और सम्मान की भावना को हम सबके बीच मजबूत नहीं कर सके हैं। यह शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज के आत्ममंथन का विषय है। खरगे ने भरोसा दिलाया कि पूरण कुमार ने जिन सवालों को उठाया वे एक निर्णायक मुकाम तक पहुंचेंगे। उन्होंने अमनीत को धैर्य और साहस रखने की सलाह देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।