फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Kayaking, canoeing and swimming brought glory to Jhajjar-Gurugram

Chandigarh-Haryana News: कयाकिंग, कैनोइंग और तैराकी ने चमकाया झज्जर-गुरुग्राम का नाम

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- एथलेटिक्स और कुश्ती में भी दिखा सोनीपत-रोहतक का दम



कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़।

27वें हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में अलग-अलग जिलों का अलग-अलग खेलों का दबदबा रहा। पदक तालिका पर कब्जा जमाने वाले शीर्ष 10 जिलों का प्रदर्शन इस बार खेलों की विविधता का शानदार उदाहरण रहा है। झज्जर, सोनीपत, गुरुग्राम और रोहतक जैसे जिलों ने अपने पारंपरिक खेलों के दम पर नई ऊंचाइयों को छुआ है।

झज्जर जिला इस बार पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा जिसका श्रेय जाता है उसके खिलाड़ियों की कयाकिंग और कैनोइंग में दमदार प्रदर्शन को। झज्जर ने इन खेलों में 23 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 37 पदक झटके हैं जबकि पदक तालिका में कुल 53 स्वर्ण के चलते टॉप पर रहा है। इसी तरह सोनीपत ने अपनी पहचान के अनुरूप एथलेटिक्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया जहां उसके धावकों और जंपर्स ने 10 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य जीतकर कुल 21 पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में सोनीपत का 50 स्वर्ण के साथ दूसरा स्थान रहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम की ताकत इस बार पानी में नजर आई। उसके तैराकों ने पूल में जलवा बिखेरते हुए 23 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 39 पदक हासिल किए हैं। वहीं, रोहतक ने एक बार फिर साबित किया कि कुश्ती उसका सबसे मजबूत क्षेत्र है। राेहतक के पहलवानों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य जीतकर पदक तालिका में अहम योगदान दिया। दोनों जिलों ने पदक तालिका में क्रमश: 41 व 27 स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिसार ने फेंसिंग, भिवानी ने एथलेटिक्स और कुरुक्षेत्र ने कराते में बेहतरीन प्रदर्शन कर शीर्ष 10 में जगह बनाई। जींद और फरीदाबाद ने भी क्रमशः कयाकिंग, कैनोइंग और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इन तीनों जिलों ने क्रमश: 24, 16 और 14 स्वर्ण पदक जीते हैं। हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल के मुताबिक इन खेलों में प्रदर्शन ने न केवल खेल, खिलाड़ी और जिलों की पहचान को मजबूत किया है बल्कि हरियाणा के खेल तंत्र में नई ऊर्जा भी भरी है। इस बार के परिणाम बताते हैं कि राज्य के छोटे जिलों से भी खिलाड़ी अब बड़े सपनों और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं।






---------------------------------------
ओवरऑल पदक तालिका -
जिला- स्वर्ण-रजत- कांस्य

झज्जर — 53-37-27-117
सोनीपत — 50-32-40-122

गुरुग्राम — 41-38 - 34 - 113
रोहतक-27-28-30-85

हिसार-24-27-36-87
भिवानी-21-20-20-61

जींद-19-21-31-71
फरीदाबाद-16-18-26-60

फतेहाबाद-15-11-14-40
कुरुक्षेत्र-14-12-16-42

करनाल-8-18-34-60
पानीपत-8-9-22-39

अंबाला-2-3-15-20
पलवल-6-7-6-19

कैथल-3-7-15-25
यमुनानगर-4-5-7-16

परम पिता शाह सतनाम जी-4-6-6-16
रेवाड़ी - 3-6-9-18

खेल विवि राई - 2-4-13-19
पंचकूला - 4-2-6-12

नारनौल-0-2-8-10
एचओए-0-0-1-1

एचएसआईडीसी-0-0-0-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed