फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JJP will prepare youth organization, membership campaign will start from June 15, political news, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: जजपा युवाओं का संगठन करेगा तैयार, 15 जून से सदस्यता अभियान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने संगठन विस्तार में युवा चेहरों को तवज्जो देने और युवाओं का संगठन तैयार करने का एलान किया है। प्रदेशभर में जजपा ईमानदार, कर्मठ और पार्टी की विचारधारा रखने वाले युवा चेहरों को संगठन का हिस्सा बनाएगी। इसको लेकर जजपा 15 जून से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी। नए युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराने के बाद युवा जजपा एक बड़ी रैली करके अपने संगठन की ताकत दिखाएगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि संगठन में युवाओं की अहम भूमिका होगी और एक मजबूत संगठन भी तैयार होगा। प्रदेशभर में युवाओं को एकजुट करेंगे और 22 जिलों में जाकर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।


दिग्विजय ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा बनवाए गए 75 फीसदी रोजगार कानून को लागू करवाकर ही दम लेगी। सरकार की नाकामी के कारण बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, भर्तियों में खामियों के कारण युवा परेशान है। सीईटी आवेदन में फर्जीवाड़ा, खराब सरकारी पोर्टल व्यवस्था से युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed