{"_id":"6aa166569ef3c6290704c028","slug":"jjp-will-celebrate-devi-lals-birth-anniversary-across-the-state-on-the-25th-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1119109-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जजपा 25 को प्रदेशभर में देवीलाल जयंती मनाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जजपा 25 को प्रदेशभर में देवीलाल जयंती मनाएगी
विज्ञापन
- ऐलनाबाद में अजय चौटाला करेंगे प्रतिमा का अनावरण, सिरसा में खुलेगा पार्टी का जिला कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती प्रदेशभर में मनाएगी। ऐलनाबाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी दिन सिरसा में जजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया।
चंडीगढ़ में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में अजय चौटाला ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी देवीलाल को याद करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अनुसार जयंती से पहले प्रदेश में स्थापित चौधरी देवीलाल की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाएगी। 25 सितंबर को इन प्रतिमा स्थलों पर सभाएं और अन्य कार्यक्रम होंगे। चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने गरीब, किसान और मेहनतकश वर्ग के लिए लंबा संघर्ष किया और इसी वजह से उन्हें याद किया जाता है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। अजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों को पहचान पत्र भी बांटे। पार्टी जल्द ही बूथ स्तर के एजेंटों को भी पहचान पत्र देगी।