फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Investigation of Happy Card scheme begins, ban on issuing new cards

Chandigarh-Haryana News: हैप्पी कार्ड योजना की जांच शुरू, नए कार्ड जारी करने पर रोक

विज्ञापन
- प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने शुरू कराई आंतरिक जांच
विज्ञापन




अरुण शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा परिवहन निगम की बसों में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा के लिए अंत्योदय परिवारों को मिलने वाले नए हैप्पी कार्ड फिलहाल जारी नहीं होंगे। राज्य के परिवहन मंत्री ने हैप्पी कार्ड योजना की जांच शुरू करा दी है हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन कारणों से जांच कराने का निर्णय लिया है। कुछ महीनों से हरियाणा रोडवेज के 37 डिपो और उप डिपो पर कार्ड पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें उठाने के लिए लाभार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे लाभार्थियों की संख्या करीब 1.44 लाख के करीब है।

हरियाणा में अंत्योदय परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए हैप्पी कार्ड उपलब्ध कराने की योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी। इस योजना में एक वर्ष के लिए लाभार्थी प्रति कार्ड 1000 किलोमीटर तक हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। परिवहन निगम के अनुसार आठ जुलाई 2025 तक दिल्ली, चंडीगढ़ सहित 37 डिपो व सब डिपो पर 19.75 लाख से अधिक हैप्पी कार्ड भेज दिए गए थे, जिनमें से करीब 18.31 लाख लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध करा दिए गए थे। शेष लाभार्थियों ने कार्ड नहीं लिए हैं।
विज्ञापन




-----------



डिपो पर डिलीवरी के लिए पड़े हैं 1.44 लाख कार्ड



राज्य परिवहन निगम के अनुसार प्रदेश में हैप्पी कार्ड बनवाने वाले लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाता है। अंत्योदय परिवारों को प्रति कार्ड प्राप्त करने के लिए 50 रुपये शुल्क देना होता है और संबंधित निजी बैंक को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए करीब 150 रुपये का भुगतान किया जाता है। कार्ड प्राप्त करने के दाैरान ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आता है। डिपो या सब डिपो पर कार्ड लेने पहुंचने वालों के ओटीपी डालने के बाद ही हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को दिए जाते हैं और इसके बाद 365 दिनों के लिए यह कार्ड सफर के लिए संचालित हो जाता है। इस वक्त करीब 1.44 लाख कार्ड डिपो पर डिलीवरी के लिए पड़े हैं। इनमें हिसार में सर्वाधिक 20701, भिवानी में 13689, रोहतक में 9980, सिरसा में 7363, करनाल में 6373, कुरुक्षेत्र में 6953, अंबाला में 5588 कार्ड पड़े हैं। इसके अलावा कई अन्य डिपो पर भी कार्ड पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मेट्रो से लेकर एटीएम में भी इस कार्ड का कर सकते हैं उपयोग

हैप्पी कार्ड को एक निजी बैंक मुहैया कराता है। इस कार्ड का उपयोग दूसरे राज्यों की परिवहन बस सेवाओं से लेकर मेट्रो में भी किया जा सकता है, हालांकि दूसरे राज्यों की बसों और मेट्रो में सफर के लिए वहां के निर्धारित किराए के अनुसार भुगतान करना पड़ेगा। इस कार्ड के माध्यम से एटीएम (ऑटोमेटेड ट्रेलर मशीन) से रुपयों की निकासी भी कर सकते हैं। इस कार्ड के माध्यम से किसी रेस्टोरेंट में भुगतान भी कर सकते हैं। यदि 365 दिनों के अंदर एक हजार किलोमीटर का मुफ्त सफर पूरा कर लिया है तो आप इस कार्ड को रीचार्ज कराकर उपयोग कर सकते हैं।




हैप्पी कार्ड योजना को लेकर जांच शुरू करा दी है, फिलहाल नए कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। आगामी सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

- अनिल विज, परिवहन मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed