{"_id":"6849dfaaad295db2720e03cf","slug":"instructions-to-mark-the-areas-most-affected-by-floods-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-734921-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश
विज्ञापन
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की वित्तीय आयुक्त डाॅ. सुमिता मिश्रा ने समीक्षा बैठक ही
कहा, जिम्मेदारी के लिए नामित किए जाएंगे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून के आने से पहले बाढ़ से निपटने की परियोजनाओं पर काम जारी है। सिंचाई विभाग ने दावा किया है कि 30 जून तक बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी काम पूरे करा लिए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में बाढ़ से जुड़ी 209 अल्पकालिक परियोजनाओं पर काम जारी है। बैठक में प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किए जाएंगे और इन क्षेत्रों में जिम्मेदारी अधिकारी निगरानी के लिए नामित किए जाएंगे।
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की वित्तीय आयुक्त डाॅ. सुमिता मिश्रा ने आगामी मानसून से पहले राज्य की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बुधवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशभर के सभी उपायुक्त को बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए आदेश दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश से अवगत कराते हुए स्पष्ट आदेश दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डॉ. मिश्रा ने उपायुक्तों को जमीनी स्तर पर आकस्मिक मॉक ड्रिल कराने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी पंपिग स्टेशन के संचालन, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने के लिए कहा है। वहीं, पंप ऑपरेटरों और सहायक कर्मचारियों की तैनाती की भी निगरानी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
मई की तुलना में अब तक हुआ 78 प्रतिशत काम
समीक्षा बैठक में बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के दाैरान डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा ने 10 जून तक लक्ष्य के मुताबिक 4,097.41 किलोमीटर ड्रेन नेटवर्क में से लगभग 78 प्रतिशत काम हो गया है। भाखड़ा जल सेवा (बीडब्ल्यूएस) ने 76.62 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। वहीं, सिंचाई आयुक्त और सचिव मोहम्मद शायिन ने बैठक में राज्य की आबादी और कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए चल रहे प्रयासों से अवगत कराया। विभाग वर्तमान में 282.95 करोड़ रुपये की लागत वाली 209 अल्पकालिक बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है, जिनमें से अधिकांश को 30 जून तक पूरा करने की योजना है।