{"_id":"6aeb37cd31b8628bb40d9522","slug":"instructions-issued-for-uninterrupted-power-supply-for-43-hours-in-karnal-during-shahs-visit-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1167334-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शाह के दौरे के दाैरान करनाल में 43 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शाह के दौरे के दाैरान करनाल में 43 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर के करनाल दौरे को देखते हुए बिजली निगम ने 43 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएन) के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने 3 नवंबर शाम चार बजे से 5 नवंबर को गृह मंत्री की रवानगी तक लगातार बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है।
निर्बाध बिजली आपूर्ति लिए 18 सबस्टेशनों से जुड़े 11 केवी फीडरों को निगरानी के लिए चिह्नित किया गया है। सेक्टर-4, 6, 12, 32, एनडीआरआई, रामनगर, मधुबन, कुंजपुरा रोड और मेरठ रोड के फीडरों पर भी नजर रखी जाएगी। 220 केवी पीटीपीएस-करनाल और यूनिसपुर-करनाल लाइनों की आपूर्ति भी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पानीपत और यमुनानगर के बिजली अधिकारियों को भी संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों की आपूर्ति बाधित नहीं होने देने के निर्देश जारी किए गए हैं। ब्यूरो