फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   In Haryana 474 cases of fires were reported in 17 days including stubble burning at 225 places

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 17 दिनों में 474 आग जलाने के मामले चिह्नित, इनमें 225 जगह पराली जली

विज्ञापन
- प्रदेश में 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक केवल 99 मामले किए गए थे चिह्नित
विज्ञापन




- अब तक 216 किसानों पर एफआईआर, 220 की रेड एंट्री की गई

अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। हरियाणा में पराली जलाने के मामले नवंबर के 17 दिनों में रिकाॅर्ड स्तर पर दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में 31 अक्तूबर तक एएफएल (एक्टिव फायर लोकेशन) के केवल 99 मामले चिह्नित किए गए थे। 1 नवंबर से 17 नवंबर तक कुल 474 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को एएफएल के 10 मामले सामने आए। अब तक मामलों की संख्या 573 पहुंच गई है। एक दिन पहले तक 563 मामलों की जांच की गई जिनमें अभी 225 स्थानों पर पराली जलने की पुष्टि हुई है। जांच के दाैरान 2 मामलों में एक ही स्थान पर आग जली मिली जबकि 336 अन्य श्रेणी की आग जैसे औद्योगिक क्षेत्र के कचरे में आग जलाने के मामले शामिल हैं।
प्रदेश में पराली जलाने वाले किसानों की 15 सितंबर से हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग निगरानी करा रहा है। सोमवार तक 64वें दिन सोनीपत में 3 मामले सामने आए। हिसार और जींद में 2-2 मामले चिह्नित किए गए हैं। सिरसा, झज्जर और फतेहाबाद में 1-1 मामला सामने आया है। विभाग के अनुसार अभी तक प्रदेश के 216 किसानों के खिलाफ एफआईआर, 220 किसानों की रेड एंट्री कर 11.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। पराली जलाने के मामलों की निगरानी में लापरवाही पर 251 नोडल अधिकारियों व सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ देश का छठवां सबसे प्रदूषित शहर, सोनीपत की हवा भी खराब

सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया। हापुड़ का 383, ग्रेटर नोएडा का 390 और नोएडा का 358 एक्यूआई रहा जबकि दिल्ली का एक्यूआई 351 रहा। सोमवार को देशभर के प्रदूषित शहरों में हरियाणा का बहादुरगढ़ छठे स्थान पर रहा। बहादुरगढ़ का एक्यूआई 348 रहा। सोनीपत की हवा भी खराब रही। यहां एक्यूआई 344 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तिथि एएफएल के मामले

01 नवंबर
19

02 नवंबर
04

03 नवंबर
23

04 नवंबर
13

05 नवंबर
13

06 नवंबर
35

07 नवंबर
18

08 नवंबर
42

9 नवंबर
67

10 नवंबर
30

11 नवंबर
72

12 नवंबर
29

13 नवंबर
15

14 नवंबर
24

15 नवंबर
13

16 नवंबर
47

17 नवंबर
10

स्रोत : हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed