फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HSPCB will recruit Laboratory Assistant, Junior Scientific and Technical Assistant, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: एचएसपीसीबी में भर्ती होंगे प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ वैज्ञानिक और तकनीकी सहायक

विज्ञापन
- 10 जुलाई की शाम तक पांच बजे तक ग्रीवेंस पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे
विज्ञापन

- ग्रुप 25 में करीब 330 पद, सूची की गई शाॅर्ट लिस्ट, 20 जुलाई को संभावित है परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) में करीब 330 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने बुधवार को ग्रुप-25 के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदनों की सूची को शाॅर्ट लिस्ट किया गया है। अब 20 जुलाई को पंचकूला में परीक्षा संभावित है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ वैज्ञानिक और तकनीकी सहायकों की भर्तियों की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप-सी के तहत इन पदों को भरा जाएगा। राज्य में लंबे समय से प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी सहायकों और जूनियर साइंटिस्ट के पद रिक्त हैं और रिक्त पदों को भरने की लंबे समय से मांग जारी थी। संबंधित पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर पंचकूला में संभावित परीक्षा को लेकर अधिकारिक बयान आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है। सोशल मीडिया पर आयोग के अध्यक्ष ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि विज्ञापन संख्या 08/2024 के अंतर्गत ग्रुप 25 के विभिन्न पदों हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित कर दी गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह सभी ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या 10 जुलाई 2025 शाम 05 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


इस लिंक के माध्यम से ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं समस्या


लिंक : https://hssc.gov.in/Result
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed