फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Hooda alleges that photographs of 1lakh 22 Thausand voters in the electoral roll were found to be fake

Chandigarh-Haryana News: हुड्डा का आरोप- मतदाता सूची में 1.22 लाख मतदाताओं की तस्वीरें फर्जी पाई गईं

विज्ञापन
- पूर्व सीएम ने कहा- ब्राजील की माॅडल के अलावा भी एक बूथ पर एक ही महिला के 223 वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दाैरान आरोप लगाए कि 1,22,000 मतदाताओं की तो तस्वीरें फर्जी पाई गईं हैं। ब्राजील की माॅडल के अलावा भी एक बूथ पर ही महिला के 223 वोट बना रखे थे। राहुल गांधी के खुलासे के बाद विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर की जा रही पड़ताल के बाद तमाम आरोप सच पाए जा रहे हैं।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अपनी जिम्मेदारी निष्पक्ष तरीके से नहीं निभाई और वोट चोरी कर भाजपा की सरकार बनवाई है। हमारे नेता राहुल गांधी की तरफ से किए गए खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और आयोग ने मिलकर जनादेश का अपमान किया है। हुड्डा ने कहा कि एक भाजपा नेता के 300 गज के मकान में 501 लोगों के वोट बना दिए गए जबकि वहां सिर्फ सात लोग रहते हैं। वोटर लिस्ट में जिस तरह की गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं उसके चलते जनता का चुनाव आयोग पर से विश्वास डगमगा गया है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि 5 अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव के दाैरान वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें 61.19 प्रतिशत मतदान की बात कही थी लेकिन 6 अक्तूबर को 65.65 प्रतिशत और 7 अक्तूबर को 65.9 प्रतिशत मतदान हो गया। उन्होंने मांग की है कि चुनाव बैलेट पेपर पर होने चाहिए। विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस 73 सीटों पर जीत रही थी लेकिन ईवीएम की गिनती में 37 सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध चरम पर: हुड्डा
हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि एडीजीपी और एएसआई आत्महत्या मामले की जांच सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की मांग उठाई थी लेकिन सरकार ने जांच नहीं करवाई। हुड्डा ने भाजपा के चुनावी वादों को पूरी तरह से झूठ बताते हुए कहा कि 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी योजना में प्रत्येक महिला को देने का वादा सरकार ने किया था लेकिन क्या हुआ सभी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed