फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Hisar deputy civil surgeon suspended in Female foeticide

कन्या भ्रूण हत्या: हिसार की डिप्टी सिविल सर्जन निलंबित, सरकार ने स्टिंग ऑपरेशन पर लिया एक्शन

Thu, 10 Apr 2025 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 01:25 PM IST
सार

पिछले तीन माह में हरियाणा के 1500 एमटीपी सेंटर में से 300 के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए हैं। इसके अलावा 17 ऑनलाइन एमटीपी किट विक्रेता के खिलाफ पिछले 2 माह में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
Hisar deputy civil surgeon suspended in Female foeticide
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा सरकार ने एक निजी चैनल के कन्या भ्रूण हत्या पर किए गए स्टिंग आपरेशन पर संज्ञान लेते हुए हिसार के डिप्टी सिविल सर्जन कम नोडल आफिसर (पीएनडीटी) डॉ. प्रभु दयाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डॉ. प्रभु निलंबन पीरियड के दौरान वह भिवानी में तैनात रहेंगे। 
   

हरियाणा सरकार का कहना है कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए स्टेट टास्क फोर्स का गठन किया है। पिछले तीन माह में हरियाणा के 1500 एमटीपी सेंटर में से 300 के रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिए हैं। इसके अलावा 17 ऑनलाइन एमटीपी किट विक्रेता के खिलाफ पिछले 2 माह में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पिछले दो माह में 23 पीएनडीटी रेड हुई है और उन सेंटर्स को बंद कर दिया गया है। अब एमटीपी किट्स सिर्फ रजिस्टर्ड एमटीपी सेंटर पर ही दी जाएगी इस बारे में आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed