फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   High Court saini Sessions judges should disclose details of pending criminal cases against MPs and MLAs

सांसदों-विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों का ब्योरा दें सेशन जज : हाईकोर्ट

विज्ञापन
दादरी, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल व रेवाड़ी के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वर्तमान व पूर्व सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच और सुनवाई में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए चरखी दादरी, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, पटियाला, रोपड़, मोहाली और मालेरकोटला के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से रिपोर्ट तलब की है।


सुनवाई के दौरान बताया गया कि हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के तहत हरियाणा व पंजाब के केवल 18 सेशन जजों ने इस मामले में हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इस पर हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को आदेश दिया कि वह हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के सभी सेशन जज जिन्होंने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है उनसे रिपोर्ट मंगवाए। पिछली सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से पेश वकील ने बताया था कि राज्य में वर्तमान या पूर्व सांसदों/विधायकों के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से एक एफआईआर 2025 में दर्ज हुई थी जिसमें चालान दाखिल किया जा चुका है। 12 मामलों में अब तक जांच जारी है। चीफ जस्टिस ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि लोग आप पर निगाह रखे हुए हैं। अगर यह कोई आम आदमी होता तो छह महीने में जांच पूरी कर जेल भेज दिया गया होता। इसी तरह पंजाब में भी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले लंबित हैं जिनमें से अधिकतर हाल के वर्षों 2023 और 2024 में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed