{"_id":"68cf0cc11e577e415a015371","slug":"high-court-said-if-the-relationship-is-consensual-and-there-is-no-subsequent-marriage-it-is-not-rape-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1069-824116-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमति से संबंध और बाद में विवाह न हुआ तो यह दुष्कर्म नहीं : हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति से संबंध और बाद में विवाह न हुआ तो यह दुष्कर्म नहीं : हाईकोर्ट
विज्ञापन
-हाईकोर्ट ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म मामले में एफआईआर की रद्द
-रोका समारोह के बाद शादी की तिथि भी हो गई थी तय, मतभेद के चलते रद्द हुई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम आदेश में यह स्पष्ट किया कि दो वयस्कों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को केवल इस कारण दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता कि अंततः विवाह नहीं हो पाया। अदालत ने एक युवक के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में एफआईआर रद्द कर दी।
मामले में शिकायतकर्ता महिला और युवक की सगाई हो चुकी थी। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे और रोका समारोह भी संपन्न हुआ था। नवंबर 2024 की शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी लेकिन बाद में दोनों परिवारों में मतभेद उभर आए और विवाह नहीं हो सका। इसके बाद युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि दोनों ही शिक्षित और परिपक्व वयस्क थे और शुरू से ही संबंध सहमति से बने थे। यह भी सामने आया कि विवाह न होने का कारण केवल दोनों परिवारों के बीच उत्पन्न मतभेद थे। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए दोहराया कि केवल विवाह का वादा पूरा न होने से दुष्कर्म का मामला नहीं बनता, जब तक यह साबित न हो कि आरोपी की नीयत शुरू से ही धोखाधड़ी करने की थी।