फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Heavy damage to Haryana due to rain CM nayab saini continuous monitoring e-compensation portal

Haryana: बारिश से हरियाणा को भारी नुकसान, सीएम बोले-निरंतर निगरानी जारी; ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला

Mon, 08 Sep 2025 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 01:18 PM IST
सार

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। सभी विधायक और समर्थित विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ राहत के लिए देंगे।  

विज्ञापन
Heavy damage to Haryana due to rain CM nayab saini continuous monitoring e-compensation portal
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की निरंतर निगरानी कर रही है। हमने बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। 
विज्ञापन


सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आज तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्रदेश के 2897 गांवों के 169738 किसानों ने 996701 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है। हमने बाढ़ व जलभराव से ग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत राहत के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं। इन सभी क्षेत्रों में राहत कार्य निरंतर चल रहा है। तत्काल राहत उपायों के लिए जिलों को आरक्षित निधि के रूप में कुल 3 करोड़ 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मुझे दुख है कि मकान ढहने से प्रदेश के 12 लोगों की जान चली गई। इनमें जिला फतेहाबाद व भिवानी में तीन-तीन, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में दो-दो और हिसार व फरीदाबाद में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। उनके शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 48 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता भी जारी की गई है। बाढ़ के कारण यदि लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा तो हम ऐसे लोगों के लिए राहत शिविर लगाएंगे। जिन क्षेत्रों में पानी भरा, वहां खराब फसलों के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है। ऐसे क्षेत्रों में हरे चारे की कमी हुई तो इस समस्या को दूर करने के लिए हम उन जिलों से सूखा चारा मंगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव वाले क्षेत्रों में गिर गए अथवा आंशिक नुकसान वाले मकानों का हम एक सर्वे करवाकर मकानों के नुकसान की भरपाई करेंगे। हमने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीमें भेजकर उनकी चिकित्सा के व्यापक प्रबंध किए। अब तक 135 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 376 शिविर चल रहे हैं। हमने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर और पंजाब को पांच करोड़ रुपये की मदद की थी। आज हिमाचल प्रदेश के लिए हमारी सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। आज अनौपचारिक रूप से कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकर हरियाणा में बाढ़ के हालातों पर चर्चा की। 

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। सभी विधायक और समर्थित विधायक एक महीने का वेतन बाढ़ राहत के लिए देंगे।  


सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से मदद का आग्रह है। जो मकान मालिक 20 साल से अगर एक जगह पर बैठा है और उसकी छत को नुकसान हुआ है तो उसकी सहायता भी सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed