फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryanvis should have the first right on jobs in the state: Hooda

प्रदेश में नौकरियों पर होना चाहिए हरियाणवियों का पहला हक : हुड्डा

विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में नाैकरियों का पहला हक हरियाणवियों का जताया है। हुड्डा ने दूसरे राज्यों का उदाहरण देते हुए कि वहां नाैकरियों में स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाती है, मगर यहां हरियाणा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। यही कारण है कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन राज्य बन गया है। सरकार पर आरोप लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा हरियाणवी युवाओं को नौकरियों से पूरी तरह वंचित करने की नीति पर आगे बढ़ रही है। सरकारी की ओर से भर्तियों के लिए ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, जिसका फायदा अन्य राज्यों के युवाओं को हो रहा है। उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में सिंचाई विभाग में हुई असिस्टेंट इंजीनियर्स की भर्ती इसका स्पष्ट उदाहरण है। हुड्डा ने हैरानी जताते हुए कहा कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 42 पदों पर अन्य राज्यों के 28 लोगों को नौकरी दे दी गई। सरकार के इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि इसी तरह एचपीएससी की लगभग 70 प्रतिशत नौकरियां नॉन हरियाणवियों को दे दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed