{"_id":"68bb513b99158f1f4e0cb511","slug":"haryana-will-become-a-global-center-of-innovation-chapter-of-prosperity-will-be-written-through-startups-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1060-811211-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा बनेगा नवाचार का वैश्विक केंद्र, स्टार्टअप्स के माध्यम से लिखा जाएगा समृद्धि का अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा बनेगा नवाचार का वैश्विक केंद्र, स्टार्टअप्स के माध्यम से लिखा जाएगा समृद्धि का अध्याय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में कहा कि प्रदेश सरकार जिला स्तर एक अस्पताल को निजी अस्पतालों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर रही है। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे सीएसआर फंड का उपयोग, सामाजिक क्षेत्र विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में करें। एक स्वस्थ समाज ही उत्पादक अर्थव्यवस्था की नींव है। यह योगदान उद्योग और समाज के बीच आपसी विश्वास को सुदृढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति अपने शुरुआती दिनों की चुनौतियों को याद करें और आज के उभरते स्टार्टअप्स को उसी आत्मीयता से सहयोग दें। उन्हें मार्गदर्शन दें और उनके लिए अवसरों के नए द्वार खोलें। इस साझेदारी से न केवल स्टार्टअप्स को लाभ होगा बल्कि उद्योगों को भी नई संभावनाएं और समाधान प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप्स को हरसंभव सहयोग और मंच उपलब्ध कराएगी ताकि हरियाणा नवाचार का वैश्विक केंद्र बने और स्टार्टअप्स के माध्यम से समृद्धि का नया अध्याय लिखा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के तहत दो अत्याधुनिक फायर टेंडर सीएम को भेंट किए। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व अन्य विशिष्टजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में स्टार्टअप्स व उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। इस वर्ष के बजट में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रावधान भी किए है। उन्होंने उद्योग जगत के विभिन्न सेक्टर्स के लिए नई नीतियों के बारे में भी जानकारी दी।