फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Vidhansabha session, Vinesh said- YouTubers and people arrested in Manisha's death case should be released, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: विनेश बोलीं- मनीषा की मौत मामले में गिरफ्तार यू-ट्यूबर व लोगों को छोड़ा जाए

विज्ञापन
सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायकों ने अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए, मुख्यमंत्री व मंत्रियों से जल्द सुधार की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में शून्य काल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करवाने की मांग रखी। इस दौरान कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि भिवानी में मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों और यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने राज्य की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन पर संगीन धाराएं लगा दी गईं हैं। इससे उनका भविष्य खराब हो जाएगा। वे अपराधी नहीं हैं इसलिए उन्हें रिहा किया जाए। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में जलभराव की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जलभराव से फसलें खराब हो रही हैं। सरकार जल्द से जल्द पानी की निकासी का प्रयास करे।
एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को न हटाया जाए : दौलतपुरिया
फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान दौलतपुरिया ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे कर्मचारियों को हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल ही में पशुपालन विभाग से 450 कर्मचारी हटाए गए हैं। उन्हें वापस लिया जाए। उन्होंने योग प्रशिक्षकों को मात्र 8,000 रुपये वेतन मिलने को अनुचित बताया और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 32,000 रुपये मानदेय देने की मांग की। सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर को नौकरी सुरक्षा और जरूरी भत्ते दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

रायपुररानी को मिले उपमंडल का दर्जा: शक्ति रानी शर्मा
कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र के रायपुररानी में कुल 43 पंचायतों के होने के बाद भी उसे उपमंडल का दर्जा नहीं मिला। लोगों को पंचकूला जाना पड़ता है। इसको लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है। पिछले 20 सालों से रायपुररानी को उपमंडल बनाए जाने की मांग रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अरोड़ा बोले- थर्मल की राख से लोग परेशान, पेटवाड़ ने कहा-माइनस टेंडर बंद हों

यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि रतनपुरा गांव में थर्मल पावर प्लांट लगा हुआ है। उसकी राख से गांव के लोगों को बहुत दिक्कत है। सरकार को इस गांव को शिफ्ट कर उन्हें राहत देनी चाहिए। नगरीय क्षेत्रों में बंदरों की बहुत समस्या है। इसके अलावा यहां सीवरेज की भी दिक्कत है। नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने माइनस टेंडर को तुरंत बंद करने की मांग की। उन्होंने पोल्ट्री फार्म संचालकों से प्रदूषण विभाग की ओर से भारी फीस वसूली पर भी आपत्ति जताई गई और जिला परिषद व पंचायतों में टेंडर प्रक्रिया लागू करने का सुझाव दिया।


झज्जर में खेल स्टेडियम बदहाल, बादली में फुटबॉल स्टेडियम की मांग

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर में नेहरू कॉलेज के जर्जर भवन और दयानंद स्टेडियम की बदहाल हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं इसलिए यहां खेल सुविधाओं में सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं चल रहा है। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने 5600 पुलिसकर्मियों की भर्ती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बादली व उसके आसपास के गांव में फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। मगर वहां स्टेडियम नहीं है। उन्होंने सरकार से फुटबाॅल स्टेडियम बनाने की मांग रखी।


भाजपा विधायक बोले-खरखौदा में सबसे बड़ा मारुति प्लांट मगर सुविधाएं नहीं

भाजपा विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि खरखौदा में दुनिया का सबसे बड़ा मारुति प्लांट है लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने रोडवेज स्टेशन के नवीनीकरण और मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल की मंडी टाउनशिप का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों और दुकानदारों को प्रमाणपत्र नहीं मिल रहे। उन्होंने वन-टाइम सेटलमेंट में राहत देने की मांग की।


गोकुल सेतिया बोले- खुलेआम बिक रहा चिट्टा

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने शून्यकाल में नशे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने ऑटो मार्केट का भी मुद्दा उठाया। कहा, ऑटो मार्केट के लिए नई पॉलिसी बनानी चाहिए। इसके अलावा, हमारे सिरसा में तीन माइनर 15 के बजाय सात दिन चल रही हैं।



रानियां व डबवाली क्षेत्र के 9 गांवों में पीने का पानी नहीं : अर्जुन चौटाला

रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि रानियां और डबवाली क्षेत्र के अंदर 9 गांव ऐसे हैं, जहां पर अभी तक पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। यहां भूमिगत पानी का स्तर काफी कम है और जो भी पानी आता है, वह दूषित है। पास से गुजर रही नदी से इन गांवों तक पानी पहुंचाने का काम किया जा सकता है। इसमें एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। गुरुग्राम से भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि लोगों के घरों में बिजली के मीटर नहीं लग रहे हैं। इसके कारण बार-बार कर्मचारी चालान करते हैं और लोग बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed