{"_id":"68e57ce3c25f14e8440b2659","slug":"haryana-signs-agreement-with-japan-for-green-hydrogen-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-839057-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ग्रीन हाइड्रोजन के लिए हरियाणा का जापान से करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ग्रीन हाइड्रोजन के लिए हरियाणा का जापान से करार
विज्ञापन
-ग्रीन एनर्जी में तकनीकी नवाचार व शोध के लिए मित्सुई किन्जोकू कंपनी के साथ मिलकर काम करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के दौरे पर गए हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ओसाका में कई अहम औद्योगिक बैठकें की। इस दौरान हरियाणा सरकार और जापान की कंपनी मित्सुई किन्जोकू कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में शोध और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण और उपयोग से जुड़ी तकनीक के विकास दोनों संयुक्त रूप से काम करेंगे। यह सहयोग हरियाणा में ग्रीन एनर्जी, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बैठक में जापान की अन्य अग्रणी कंपनियां मिनेबेआ मित्सुमी, व निटो सेइको ने भी हिस्सा लिया। इन कंपनियों ने हरियाणा में परिशुद्धता विनिर्माण (प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग) और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश में गहरी रुचि दिखाई।
बैठकों के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह साझेदारी हरियाणा के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा देगी। जापानी कंपनियों के साथ सहयोग से राज्य में तकनीकी उन्नति, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति को गति मिलेगी। सीएम ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और प्रबंधन प्रणाली से सीख लेकर उद्योग और पर्यावरण दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
करारा का उद्देश्य
एमओयू का उद्देश्य राज्य में ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं को मजबूत करना और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को बढ़ावा देना है। इससे राज्य में नवाचार आधारित उद्योगों का विकास होगा और नए निवेश के अवसर बनेंगे।
शहरी विकास में अपनाया जाएगा जापान मॉडल
ओसाका में सीएम सैनी ने जापान के कई शहरों के मेयरों और उप-मेयरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हरियाणा जापान के आधुनिक शहर मॉडल को अपनाकर शहरी नियोजन, सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में काम करेगा। बोले-राज्य सरकार मेट्रोपोलिटन व बड़े नगरों को आधुनिक शहरी ढांचे से सुसज्जित करने के लिए जापान से तकनीकी सहयोग लेगी। आने वाले समय में स्मार्ट मोबिलिटी, ग्रीन बिल्डिंग और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर की अवधारणाओं को भी राज्य में लागू किया जाएगा। इस बैठक में बूज़ेन, इज़ुमिसानो, हिगाशी-ओसाका, काशीहारा, साकाई, मात्सुबारा, टोंडाबायाशी, मिसाकी, इजुमी, ताइशी और ताकाइशी शहरों के मेयर और डिप्टी मेयर शामिल हुए।