फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana sent 15 trucks carrying relief material for Punjab and 10 for Himachal

हरियाणा ने पंजाब और हिमाचल को भेजी मदद: राहत सामग्री के 15 ट्रक पंजाब, 10 गाड़ियां हिमाचल भेजी

Sun, 07 Sep 2025 12:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana sent 15 trucks carrying relief material for Punjab and 10 for Himachal
राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा ने एक बार फिर से मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। हरियाणा सरकार ने पंजाब के साथ हिमाचल को भी मदद भेजी है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकूला से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 राहत सामग्री की गाड़ियों को पंजाब और 10 राहत सामग्री की गाड़ियों को हिमाचल के लिए रवाना किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एवं हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंचकूला से पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे 15 ट्रक रवाना किए गए हैं। इसके अलावा 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश भी भेजे गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं की ऐसी परिस्थितियों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा में बाढ़ की स्थिति पर सीएम ने कहा कि हरियाणा के निचले इलाकों में भारी बाढ़ आई है। मैं लोगों से मिल रहा हूं और उन्हें आश्वस्त कर रहा हूं कि हम इस प्राकृतिक आपदा का मिलकर सामना करेंगे। जिनके घरों को नुकसान हुआ है या जिनके परिवार हताहत हुए हैं, उन्हें हमने 4 लाख रुपये फौरी राहत दी है। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें भी मुआवजा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed