फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Roadways bus challaned for going in wrong direction

Chandigarh-Haryana News: गलत दिशा में चलने पर हरियाणा रोडवेज की बस का किया चालान

विज्ञापन
डेराबस्सी। घग्गर नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात को सुचारू करने के लिए किए गए बदलावों के बावजूद हरियाणा रोडवेज की बस के चालक का गलत दिशा में वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने चालान काट दिया है।
विज्ञापन

घग्गर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
इसके बावजूद शाम करीब साढ़े छह बजे चंडीगढ़ से अंबाला जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस निर्धारित मार्ग की बजाय गलत दिशा (वन-वे) में आती दिखाई दी। मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी हरकेश सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत कार्रवाई कर बस को रुकवा लिया। चालक से गलत दिशा में आने का कारण पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट संकेत और बैरिकेड्स का हवाला दिया। इसके बाद बस का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed