फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana release notification of CET Exam Jobs

हरियाणा के बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी: CET का नोटिफिकेशन जारी, आर्थिक-सामाजिक आधार के नहीं मिलेंगे पांच अंक

Wed, 01 Jan 2025 05:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2025 05:07 PM IST
सार

हरियाणा के लाखों बेरोजगार युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने सीईटी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Haryana release notification of CET Exam Jobs
Job - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के लाखों बेरोजगार युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने सीईटी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए हरियाणा मंत्रिमंडल ने सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) पॉलिसी में संशोधन के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी। 
विज्ञापन


इसके तहत अब अभ्यर्थियों को आर्थिक व सामाजिक आधार पर मिलने पर अतिरिक्त पांच अंक नहीं मिलेंगे। दूसरा, विज्ञापित पदों के मुकाबले अब 4 गुणा के स्थान पर 10 गुणा अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। हरियाणा पुलिस, कारागार विभाग और होमगार्ड की भर्ती भी सीईटी के तहत होगी। हालांकि, शिक्षक, भूतपूर्व अग्निवीर और ग्रुप डी के वे पद जिन्होंने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा दसवीं से कम है, वे सीईटी से बाहर होंगे।
विज्ञापन

25 प्रतिशत प्रशन हरियाणा से संबंधित रहेंगे
सीईटी ग्रुप सी के लिए दो पार्ट में सिलेबस रहेगा। पहला 75 प्रतिशत प्रशन जनरल नालेज, रीजनिंग, एबीलिटी, अंग्रेजी, हिंदी के साथ साथ कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। 25 प्रतिशत प्रशन हरियाणा के इतिहास, करंट अफेयर्स, लीटरेचर, ग्रीओग्राफी, पर्यावरण से संबंधित रहेंगे। ग्रुप सी के लिए पेपर 12वीं कक्षा के स्तर का रहेगा, वहीं ग्रुप डी का पेपर कक्षा दसवीं तक के स्तर का रहेगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी और एससी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य होगा।

ये रहेगी फीस
सीईटी के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी। एक बार पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी ग्रुप सी और डी दोनों परीक्षाओं के लिए पात्र होगा। अगर कोई अभ्यर्थी दोबारा से परीक्षा देने चाहता तो उसे दोबारा से फीस अदा करनी होगी। हरियाणा वासियों और हरियाणा से बाहर वाले उन अभ्यर्थियों की आधी फीस लगेगी, जो अपना पीपीपी कार्ड या आधार कार्ड देते हैं। पीपीपी और आधार कार्ड नहीं देने वालों को स्टेंटड रेट फीस देनी होगी। महिलाओं, पूर्व सैनिक, दिव्यांग व एससी व बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत ही फीस अदा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed