{"_id":"69154033a4cc7d9eed063bdd","slug":"haryana-police-operation-trackdown-1631-criminals-nabbed-319-notorious-criminals-arrested-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन: 1631 अपराधी दबोचे, 319 कुख्यातों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन: 1631 अपराधी दबोचे, 319 कुख्यातों की गिरफ्तारी
Thu, 13 Nov 2025 07:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:49 AM IST
सार
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन हरियाणा पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का नतीजा है। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध चाहे किसी भी रूप में हो, अब कानून का शिकंजा उससे तेज होगा।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हरियाणा पुलिस का राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन अपराधियों के लिए अब काल साबित हो रहा है। डीजीपी ओपी सिंह के निर्देशन में चल रही इस मुहिम के तहत 12 नवंबर तक प्रदेशभर में 1631 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 319 कुख्यात और अंतरराज्यीय बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में ईरानी गैंग धराशायी
अंबाला पुलिस ने देशभर में ठगी और चोरी की 105 वारदातों में शामिल अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी समेत चार अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटी बरामद की हैं।
विज्ञापन
डबवाली में नशा तस्करों पर वार
डबवाली पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये की 256 ग्राम हेरोइन सहित तीन बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हरियाणा और पंजाब में हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन