{"_id":"677652347d2167e3fd05c56e","slug":"haryana-government-has-started-preparations-for-the-budget-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बजट की तैयारी में जुटी हरियाणा सरकार, गुरुग्राम में उद्योगपतियों से मिले सीएम नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बजट की तैयारी में जुटी हरियाणा सरकार, गुरुग्राम में उद्योगपतियों से मिले सीएम नायब सैनी
Thu, 02 Jan 2025 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:36 PM IST
सार
नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में पेश होगा। हरियाणा सरकार ने पहली बार बजट के लिए लोगों से भी सुझाव मांगे हैं। पिछली बार सरकार ने बजट में 1.89 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी अधिक था।
विज्ञापन
उद्योगपतियों से मिले सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुझाव लेना शुरू कर दिया है। वीरवार को उन्होंने गुरुग्राम में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। शाम को वह चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ बैठक करेंगे।
शुक्रवार को वह रोहतक में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे। नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में पेश होगा। हरियाणा सरकार ने पहली बार बजट के लिए लोगों से भी सुझाव मांगे हैं। पिछली बार सरकार ने बजट में 1.89 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी अधिक था। इस बार सरकार का बजट दो लाख करोड़ से ऊपर जाने का अनुमान है। हरियाणा सरकार बजट में ही महिलाओं को हर महीने 2100 देने की योजना का भी प्रावधान करने जा रही है।