{"_id":"6849404cfd8f1835e201aa41","slug":"haryana-government-gets-license-of-recruitment-agent-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंकी रूट से निजात: अब विदेशों में रोजगार सीधे आपके द्वार, हरियाणा सरकार को मिला रिक्रूटमेंट एजेंट का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंकी रूट से निजात: अब विदेशों में रोजगार सीधे आपके द्वार, हरियाणा सरकार को मिला रिक्रूटमेंट एजेंट का लाइसेंस
Wed, 11 Jun 2025 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:08 PM IST
सार
भारत में, आरए लाइसेंस, जिसे ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंट लाइसेंस के रूप में भी जाना जाता है, एक कानूनी परमिट है जो किसी व्यक्ति या भर्ती एजेंसी को विदेश में भर्ती गतिविधियां संचालित करने की अनुमति देता है ।
विज्ञापन
Job
- फोटो : freepik
विस्तार
विदेश में नौकरी पाकर सेटल होने की मंशा से डंकी रूट जैसे भयावह तरीके अपनाने, फर्जी ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर माता-पिता के मेहनत की कमाई गंवाने से प्रदेश के युवाओं को राहत मिलेगी।
हरियाणा सरकार की पहल पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संबंधित राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) को रिक्रूटमेंट एजेंट (आरए) का लाइसेंस मिल गया है। इसके जरिए अब विदेशी कंपनियों में रोजगार सीधे आपके द्वार पर मिलेगा। इसमें किसी तरह के एजेंट या खर्च की आवश्यकता नहीं होगी। इसका संचालन विदेश सहयोग विभाग द्वारा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान बिना खर्ची बिना पर्ची और डंकी रूट के झांसे से हटाकर युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार विदेशों में रोजगार दिलाने की घोषणा की है। इसी पहल के तहत यह योजना भी शामिल है।
विज्ञापन
हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि आरए लाइसेंस के जरिए एचकेआरएन किसी भी देश में कंपनियों से उनकी मैनपॉवर डिमांड के आधार पर सीधे संपर्क कर आमंत्रित करेगी। वहीं, उस कौशल में दक्ष युवाओं से एचकेआरएन की साइट पर रोजगार लिए आवेदन करने का विकल्प भी होगा।
हरियाणा सरकार की पहल पर एचकेआरएन को रिक्रूटमेंट एजेंट (आरए) का लाइसेंस मिल गया है। इसके जरिए अब सीधे विदेशी कंपनियों से टाइअप कर उनकी मैनपॉवर की डिमांड के अनुसार प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। इससे डंकी रूट व फर्जी एजेंटों के फर्जीवाड़ा बचकर युवाओं को उनकी क्षमता के मुताबिक नौकरी मिलेगी। - अमित अग्रवाल, अतिरिक्त प्रमुख सचिव, विदेश सहयोग विभाग हरियाणा
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की पहल पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संबंधित राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) को रिक्रूटमेंट एजेंट (आरए) का लाइसेंस मिल गया है। इसके जरिए अब विदेशी कंपनियों में रोजगार सीधे आपके द्वार पर मिलेगा। इसमें किसी तरह के एजेंट या खर्च की आवश्यकता नहीं होगी। इसका संचालन विदेश सहयोग विभाग द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान बिना खर्ची बिना पर्ची और डंकी रूट के झांसे से हटाकर युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार विदेशों में रोजगार दिलाने की घोषणा की है। इसी पहल के तहत यह योजना भी शामिल है।
विज्ञापन
हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि आरए लाइसेंस के जरिए एचकेआरएन किसी भी देश में कंपनियों से उनकी मैनपॉवर डिमांड के आधार पर सीधे संपर्क कर आमंत्रित करेगी। वहीं, उस कौशल में दक्ष युवाओं से एचकेआरएन की साइट पर रोजगार लिए आवेदन करने का विकल्प भी होगा।
इस तरह युवाओं को मिलेगा रोजगार
राज्य सरकार विदेशी कंपनियों से उनके मैनपॉवर की डिमांड के आधार पर एचकेआरएन की साइट पर रोजगार के लिए युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इनमें नियुक्ति का समय, योग्यता, सैलरी सहित अन्य जानकारी अपलोड होगी। युवाओं के आवेदन आने पर संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि हरियाणा में आकर नौकरी देने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया सरकार के प्रतिनिधियों के देखरेख में संपन्न होगी। जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इजराइल सहित अन्य देशों के विभिन्न कंपनियों से विदेश सहयोग विभाग संपर्क में हैं।दुबई में 100 ड्राइव की भर्ती की तैयारी
दुबई में हाईटेक गाड़ियां चलाने में प्रशिक्षित प्रदेश से 100 ड्राइवरों के भर्ती की तैयारी चल रही है। दुबई की कंपनी प्रदेश सरकार के संपर्क में चल रही है। इसकी जल्द प्रक्रिया पूरी होने पर एचकेआरएन की साइट पर आवेदन भी मागेंगे जाएंगे। वहीं, अभी इजराइल में 225 वर्करों को रोजगार देने की प्रक्रिया में 180 को नौकरी मिल चुकी है, जबकि अन्य की प्रक्रिया जारी है।हरियाणा सरकार की पहल पर एचकेआरएन को रिक्रूटमेंट एजेंट (आरए) का लाइसेंस मिल गया है। इसके जरिए अब सीधे विदेशी कंपनियों से टाइअप कर उनकी मैनपॉवर की डिमांड के अनुसार प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। इससे डंकी रूट व फर्जी एजेंटों के फर्जीवाड़ा बचकर युवाओं को उनकी क्षमता के मुताबिक नौकरी मिलेगी। - अमित अग्रवाल, अतिरिक्त प्रमुख सचिव, विदेश सहयोग विभाग हरियाणा