फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Focus now to villages for Yamuna cleanup deadlines set for addressing sewage industrial waste

Haryana: यमुना सफाई में अब गांवों पर भी फोकस, सीवरेज-औद्योगिक कचरे के पुनरुद्धार की समयसीमा तय

Tue, 11 Aug 2026 02:04 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 11 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

यमुना किनारे के गांवों में सोनीपत, करनाल और पानीपत में थ्री-पोंड सिस्टम और छोटे सीवेज संयंत्रों से गंदे पानी का उपचार होगा। फरीदाबाद, करनाल, पानीपत और सोनीपत के 13 जल स्रोत, 19.12 हेक्टेयर क्षेत्रफल के साथ, पुनरुद्धार के लिए चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana Focus now to villages for Yamuna cleanup deadlines set for addressing sewage industrial waste
Anurag Rastogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना और उससे जुड़े जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने सीवेज, औद्योगिक अपशिष्ट, ठोस कचरे और जल स्रोतों के पुनरुद्धार पर एक साथ काम तेज करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन



मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में सोनीपत, पानीपत, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और यमुनानगर की परियोजनाओं की प्रगति देखी गई। लंबित परियोजनाओं को योजना और निविदा स्तर से आगे बढ़ाकर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


गुरुग्राम में धनवापुर और बहरामपुर में 100-100 एमएलडी, नौरंगपुर में 40 एमएलडी और सेक्टर-107 में 100 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं। इनकी वित्तीय और तकनीकी निविदाएं अगस्त-सितंबर में खोली जानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद के मिर्जापुर में 20 एमएलडी संयंत्र का काम 30 अगस्त तक शुरू करने और सूरजकुंड के 20 एमएलडी संयंत्र की तकनीकी निविदा 24 अगस्त तक खोलने का लक्ष्य है। सोनीपत के कुंडली में 7.5 एमएलडी और समालखा में 4 एमएलडी संयंत्र की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

औद्योगिक प्रदूषण रोकने के लिए फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में 50 एमएलडी साझा उपचार संयंत्र की निविदाएं जारी हो चुकी हैं। गुरुग्राम सेक्टर-34 के 20 एमएलडी संयंत्र की तकनीकी निविदा खुल चुकी है। बादशाहपुर में 15 एमएलडी और सेक्टर-37 में 9 एमएलडी संयंत्र समेत अन्य परियोजनाएं भी योजना में हैं।

यमुना किनारे के गांवों में सोनीपत, करनाल और पानीपत में थ्री-पोंड सिस्टम और छोटे सीवेज संयंत्रों से गंदे पानी का उपचार होगा। फरीदाबाद, करनाल, पानीपत और सोनीपत के 13 जल स्रोत, 19.12 हेक्टेयर क्षेत्रफल के साथ, पुनरुद्धार के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें प्रदूषण का प्रमुख कारण घरेलू सीवेज पाया गया है और काम 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।


योजना में 33 शहरी निकायों का ठोस कचरा प्रबंधन भी शामिल है। 27 में 22 वर्ष के अनुबंध हो चुके हैं, जबकि छह में निविदा प्रक्रिया जारी है। सोनीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर में 400, 100 और 150 टन प्रतिदिन क्षमता के तीन बायोगैस संयंत्र प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed