फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Crops damaged due to rain INLD demands compensation from government

Haryana: बारिश और आंधी से फसलों को हुआ नुकसान, इनेलो ने की मांग-मुआवजा दे सरकार

Sat, 19 Apr 2025 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:12 PM IST
सार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि धूल भारी आंधी और बारिश से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में किसानों की लाखों टन फसल खराब हो गई है।

विज्ञापन
Haryana Crops damaged due to rain INLD demands compensation from government
अभय चाैटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बदले मौसम से कई किसानों की फसल खराब हो गई है। इनेलो ने सरकार से किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि धूल भारी आंधी और बारिश से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में किसानों की लाखों टन फसल खराब हो गई है। किसानों का 30 लाख टन से अधिक गेहूं इन जिलों की मंडियों में रखा है जिसका अभी तक उठान नहीं हुआ है। वहीं गेहूं की फसल में आग लगने से हिसार में लगभग दर्जन भर एकड़, सिरसा में करीब 400 एकड़, कैथल में करीब 135 एकड़, कुरुक्षेत्र में करीब 170 एकड़ और झज्जर में लगभग 200 एकड़ से ज्यादा फसल पूरी तरह से जल गई।



   

चौटाला ने कहा कि जब हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए किसानों को उसकी फसल के साथ साथ 61 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दे सकती है तो अब हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी करवा के बर्बाद हुई फसल का 61 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। अगर मुआवजा देने में देरी की तो इनेलो किसानों के पक्ष में खड़ी होके सड़कों पर उनकी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed