{"_id":"69dc8993cec86c663b0fdc6a","slug":"haryana-commission-for-women-decision-budding-singers-in-state-to-undergo-counseling-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्य महिला आयोग का फैसला: अब प्रदेश में नवोदित गायकों की होगी काउंसलिंग, बदलेगा गानों का ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्य महिला आयोग का फैसला: अब प्रदेश में नवोदित गायकों की होगी काउंसलिंग, बदलेगा गानों का ट्रेंड
Mon, 13 Apr 2026 12:45 PM IST
Nivedita
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:45 PM IST
सार
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इसके लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें जिला स्तर पर बैठकों और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए गायकों, गीतकारों और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में अब गानों की भाषा और कंटेंट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गायक बादशाह के विवादित गाने टटीरी के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के सभी नवोदित गायकों की काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। इसका मकसद गानों में बढ़ रहे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाना है।
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इसके लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें जिला स्तर पर बैठकों और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए गायकों, गीतकारों और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को बुलाया जाएगा। इन बैठकों में विशेषज्ञ, समाजशास्त्री और कानूनी जानकार भी शामिल होंगे जो कलाकारों को बताएंगे कि किस तरह की भाषा समाज पर नकारात्मक असर डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इसके लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें जिला स्तर पर बैठकों और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए गायकों, गीतकारों और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स को बुलाया जाएगा। इन बैठकों में विशेषज्ञ, समाजशास्त्री और कानूनी जानकार भी शामिल होंगे जो कलाकारों को बताएंगे कि किस तरह की भाषा समाज पर नकारात्मक असर डालती है।
विज्ञापन
उदाहरणों के जरिए समझाया जाएगा
काउंसलिंग के दौरान गायकों को उदाहरणों के जरिए समझाया जाएगा कि गानों में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल क्यों जरूरी है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाएगा कि विवादित कंटेंट से कानूनी कार्रवाई और सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन