{"_id":"69f1854adac32f28a40d0e0e","slug":"haryana-civic-body-election-bjp-release-manifesto-in-panchkula-today-cm-nayab-saini-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निकाय चुनाव: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा का 'संकल्प पत्र', पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा निकाय चुनाव: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा का 'संकल्प पत्र', पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल
Wed, 29 Apr 2026 11:47 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:47 AM IST
सार
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज पंचकूला में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह प्रभारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह प्रभारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
संकल्प पत्र विमोचन समारोह में अलग-अलग जिलों के कई लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। आज पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि, हिसार से जयसिंह बिश्नोई, गुरुग्राम से जगदीश मांडोली, रेवाड़ी से सुरेंद्र मड़िया, अनिल यादव सरपंच, पवन यादव और कैथल से अनिल (पूर्व मंत्री के बेटे) समेत 50 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी का पटका पहना।
विज्ञापन
उपचुनाव में एक जिप सदस्य, छह सरपंच व 275 पंच निर्विरोध चुने गए
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें एक जिला परिषद, आठ पंचायत समिति के सदस्य, छह सरपंच , 275 पंच शामिल हैं। इसके अलावा सरंपच की दो सीटों और पंच की 293 सीटों पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 मई को जिला परिषद की एक सीट, पंचायत समिति की चार, सरपंच की 24 और पंच की 28 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पंचायत समिति की कुल 12 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 8 निर्विरोध और 4 पर चुनाव होंगे।
वहीं, सरपंच के पद पर 32 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 6 निर्विरोध चुने गए, 24 पर चुनाव होंगे, और 2 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। पंच के पद पर सबसे अधिक सक्रियता यहां दिखी। 542 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 275 निर्विरोध, 28 पर चुनाव होंगे, और 239 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। जिला वार आंकड़ा देखे तो हिसार में सबसे अधिक हलचल रही, जहां 64 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 39 निर्विरोध और 19 पर चुनाव होंगे। कैथल में 50 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 34 निर्विरोध और 15 पर चुनाव होंगे। सोनीपत में 53 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, लेकिन 31 सीटों पर नामांकन नहीं मिला, जो सबसे अधिक है। पंचकूला में स्थिति उलट रही, यहां 23 पंच सीटों में से केवल 1 निर्विरोध और बाकी 22 पर नामांकन नहीं हुआ।