{"_id":"69567cd64cdf1823a20704cc","slug":"haryana-also-bans-the-sale-of-painkiller-nimesulide-with-a-dosage-of-more-than-100-mg-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-911996-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में भी 100 एमजी से अधिक वाली पेनकिलर दवा निमेसुलाइड की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में भी 100 एमजी से अधिक वाली पेनकिलर दवा निमेसुलाइड की बिक्री पर रोक
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित दुष्प्रभावों से बचाना है
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के बाद हरियाणा सरकार ने भी पेन किलर 100 मिलीग्राम से अधिक वाली दवा निमेसुलाइड के निर्माण, बिक्री व वितरण पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित दुष्प्रभावों से बचाना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के मामलों में सरकार किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से लोगों के हित और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि दवाओं का उद्देश्य रोगियों को राहत देना है, न कि उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालना। स्वास्थ्य विभाग ने दवा निर्माताओं, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, केमिस्टों और मेडिकल स्टोरों को इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।